EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति के तहत आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमुख कानूनों की दी गयी जानकारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 854 855
    03 Oct 2025 18:54 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला समन्वयक/नोडल प्रधानाचार्य उ0प्र0 कौशल विकास मिशन आलोक कुमार ने बताया है कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिहार, कुण्ड़ा एवं पट्टी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं/युवतियों को सम्बन्धित प्रमुख कानूनों के बारे में उप निरीक्षक एंटी रोमियो प्रभारी दीपाली सिंह व कान्सटेबल खुशबू साहू द्वारा जागरूक किया गया। आईटीआई बिहार के प्रधानाचार्य अभिषेक पटेल द्वारा बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, स्वास्थय, सशक्तिकरण हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा मिशन शक्ति का शुभारम्भ किया गया है, इसके अन्तर्गत महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना ही नहीं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुये प्रदेश की प्रगति में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना भी है। आईटीआई पट्टी के प्रधानाचार्य परवेज कमर द्वारा बताया गया कि महिला सशक्तिकरण ही समाज की सच्ची प्रगति है, जब नारी को मिलेगा अधिकार तभी होगा विकास, नारी शक्ति है, नारी सम्मान है, उनकी उन्नति में ही देश का उत्थान है। इस अवसर पर भारी संख्या में संस्थान की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कार्यदेशक एन0यू0 खान, अनुदेशक मंजीत, पुष्पा, अलका यादव, सारिका, मोहिनी आदि एवं प्रशिक्षण केन्द्र के समस्त स्टॉप उपस्थित रहें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना