EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शहर में अलग-अलग स्थानों एवं कार्यालयों में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया याद
  • 151172414 - YOGENDRA SHARMA 0 0
    03 Oct 2025 17:19 PM




फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया    बयाना। कस्बे के अलग-अलग स्थानों एवं कार्यालयों में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया साथ ही लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनको भी याद किया गया। सर्वप्रथम सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। उसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री दोनों ही महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा रामधुन *रघुपति राघव राजा राम* का श्रवण किया गया। जय जवान,जय किसान महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे,आदि नारे लगाए गए। इस कार्यक्रम में गांधी जी के आदर्शों और सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक सामान्य पुरुष न होकर, युगपुरुष थे और उन्होंने दिखाया कि सत्य और अहिंसा के बल पर तानाशाही को समूल नष्ट किया जा सकता है। आज उनकी जयंती पर उनके सिद्धांतों को याद करना और अपने जीवन में उनका पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूर्व सांसद रंजीता कोली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बुढ़वार, राजेंद्र दमदमा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बंध बारैठा मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुर्जर, शहर मंडल के रौनू उपाध्याय, ग्रामीण मंडल महामंत्री चरन जांगिड,
शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर
अध्यक्ष शहर कांग्रेस ओमप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल ,नरेश सूपा, विजय लवानिया,धीरज चौधरी,कमल जैन,डॉ दिनेश जाटव ,दानसिंह जाटव ,नवल सिंह जाटव, योगेश सहारिया, राकेश कुशवाह छिंगा कुशवाह, मंडल अध्यक्ष बनेसिंह जाटव, रविन्द्र कुमार जाटव, किशन सिंह जाटव, इसी प्रकार उपजिला चिकित्सालय बयाना में जिला अध्यक्ष नर्सेज एसोसिएशन देवेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष नर्सेज संतोष शर्मा आशीष शर्मा सुरेंद्र गुर्जर चंद्रप्रकाश गोविंद हंसराज मीणा कुलदीप दिलीप सिंह फार्मासिस्ट गौरव तारा शर्मा रीना अंजू सिंह पिंकी आदि के साथ-साथ अन्य नर्सिंग कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कस्बे के श्री अग्रसेन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी छात्राओं द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गांधीजी के स्वच्छता, छुआछूत उन्मूलन एवं समानता के संदेशों को लेकर स्वच्छोत्सव थीम पर संगोष्ठी तथा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया। इस दौरान प्राचार्य के साथ-साथ अन्य स्टॉफ के सदस्य भी मौजूद रहे।



Subscriber

188033

No. of Visitors

FastMail