भदोही से बड़ी खबर। फत्तूपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में इस बार माँ दुर्गा की भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगीं और श्रद्धालुओं ने मन से दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना। दर्शन के साथ-साथ भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में नीरज गौंड, अरुण सेठ, देवेंद्र यादव, पंकज गौंड, विजय शंकर यादव और अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
20251003135353860118514.mp4
20251003135626857748827.mp4
