EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खुलकर बोले राष्ट्रवादी जाटव जैन – “हमें जाति नहीं, देश चाहिए”
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 86 549
    03 Oct 2025 13:46 PM



आगरा। राष्ट्रवादी जाटव जैन जी ने वर्तमान अराजक राजनीति पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के हित से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हम जाटव हैं लेकिन हमें जाति नहीं, केवल देश चाहिए। हमारा वोट उसी को मिलेगा जो भारत माता की जय के नारे लगाएगा, संविधान का सम्मान करेगा और सेना का अपमान नहीं करेगा।”

जाटव जैन जी ने कहा कि आज कुछ राजनीतिक ताकतें केवल जातिवाद की राजनीति कर समाज को बांटने का काम कर रही हैं। मगर अब समाज जागरूक है और ऐसे लोगों के बहकावे में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि “हम बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायी हैं, जिन्होंने हमें संविधान दिया। हम कभी भी उन लोगों को समर्थन नहीं करेंगे जो संविधान और राष्ट्रहित के खिलाफ काम करते हैं।”

मोदी और योगी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियों का सामना करें, विरोधी उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। ये तत्व हमेशा उन्हें कोसेंगे और अराजकता फैलाएंगे। लेकिन भारत का कानून और बाबा साहब का संविधान ऐसे तत्वों को कभी मान्यता नहीं देगा।”

उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि ऐसे अराजक तत्वों की चाल और साज़िशों से सावधान रहें। योगी आदित्यनाथ की नीयत जनता के हित में है और उनका लक्ष्य प्रदेश में बिना भेदभाव के कानून का शासन स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमें केवल उसी नेतृत्व का साथ देना है जो देश और संविधान की रक्षा करता हो।

अंत में जाटव जैन जी ने दोहराया कि “हम न देश का अपमान सहेंगे, न सेना का और न ही संविधान का। हमें जाति नहीं, केवल देश चाहिए।”

रिपोर्ट – नन्द किशोर शर्मा

 151170853



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना