EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सुरक्षा के बीच पूर्ण श्रद्धा से हुआ नवरात्रि महोत्सव का समापन
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    02 Oct 2025 15:39 PM



पिछोर। नवरात्रि महोत्सव बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने ढोल-ढमाकों और माता रानी के जयकारों के बीच नाचते-गाते हुए मां को विदाई दी। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से मोती सागर तालाब तक पहुंची। रास्ते में प्रसाद और जलपान की व्यवस्थाएं की गईं। विसर्जन के दौरान सुरक्षा कड़े रहे। प्रशासन की 20 सदस्यीय टीम नाव से प्रतिमाओं का विसर्जन कर रही थी। मोती सागर तालाब पर एसडीओपी प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय, अनुविभागीय अधिकारी ममता शाक्य, तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर, नगर पालिका सीईओ और भारी पुलिस बल मौजूद थे। भक्तों ने माता रानी से क्षेत्र की उन्नति, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। देखे राजू जातव की रिपोर्ट 

 

2025100215212427733462.mp4

20251002152307337601416.mp4

20251002153127129744483.mp4

20251002153343757177016.mp4

20251002153701504735348.mp4

20251002153722610132138.mp4



Subscriber

187997

No. of Visitors

FastMail