EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रयागराज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोर गिरफ्तार
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 0 0
    02 Oct 2025 10:20 AM



उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर। थाना सरायनाइत पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम के साथ मिलकर चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक कूटरचित नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान प्रिंस राज पटेल निवासी मजियारी थाना सराय ममरेज और वीरेंद्र कुमार भारतीय निवासी देवकली कठार थाना सरायनाइत के रूप में हुई। वहीं एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई सरायनाइत थाना क्षेत्र के कतवारूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास की गई। पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। सरायनाइत थाने में धारा 317/2, 317/4 और 345/3 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई जारी है। इस अभियान में थाना अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक सुखचैन तिवारी, उपनिरीक्षक रामानुज सिंह सहित एसओजी व सर्विलांस टीम मौजूद रही। प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा, फास्ट न्यूज़ इंडिया।

20251002101820112546851.mp4



Subscriber

188033

No. of Visitors

FastMail