EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गौ तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दो सगे भाई गिरफ्तार
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 0 0
    29 Sep 2025 20:27 PM



उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर  प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत उतराव थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दो सगे भाई मोहम्मद अलीम और मोहम्मद नसीम गोली लगने से घायल हो गए। आपको बता दे की घटना सोमवार की सुबह की है। जब उतराव थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ उतराव गांव की कसाई बस्ती में दबिश देने गए थे। और दबिश के बाद थाने लौट रहे थे और जैसे ही इनायत पट्टी नहर के पास पहुंचे ही थे कि गोकशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। और मोहम्मद अलीम, मोहम्मद नसीम और उनके पांच अन्य साथियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें अलीम और नसीम के पैरों में गोली लगी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। और पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद ले गया, जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। और वही पुलिस ने बताया कि घायल अलीम के पास से एक पिस्टल और नसीम के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। मौके पर पांच खोखे भी मिले हैं।और वही मुठभेड़ के दौरान पांच अन्य गोकश फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। और पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की, जबकि गोकशों ने सात राउंड फायर किए और दोनों भाइयों ने सात राउंड फायर किया और दोनों भाइयों के पैर में एक-एक गोली लगी और वही पुलिस ने बताया कि अलीम के खिलाफ उतराव थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। और दोनों भाइयों पर गोकशी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और वही पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी। और पुलिस का कहना है कि फरार हुए अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोर्ट 151045438

20250929202457336373885.mp4

2025092920250739615576.mp4

20250929202513199776326.mp4

20250929202519499542325.mp4

20250929202527612873230.mp4

20250929202548006684556.mp4



Subscriber

188033

No. of Visitors

FastMail