उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर। हंडिया के नेशनल इंटर कॉलेज में एनसीसी महानिदेशालय नई दिल्ली के निर्देश पर स्वच्छ भारत दिवस को स्वच्छोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक जागरूकता रैली से हुई, जो कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़री। इस दौरान कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाया और अपने नारों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद कैडेटों ने हंडिया थाने में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम के अंत में मेजर राजेश कुमार तिवारी ने कैडेटों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और रैली का नेतृत्व भी किया। देखे प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा की रिपोर्ट

20250925122404411612034.mp4
20250925122441305200384.mp4
20250925122513321217862.mp4
20250925122650799434041.mp4