केला खाने के लाजवाब फायदे
केला
यानी केला सबसे पौस्टिक और सहेजता से हर जगह पाए जाने वाला फल। केला आपको हर जगह आसानी से मिल जाता हे और इसकी खासियत यह हे की यह बारह महीने यानि हर मौसम में हमें उपलब्ध होता हे।
यह एक ऐसा फल हे जो बहोत सस्ता मिलता हे बाकि सब फलो के मुकाबले ,जिस वजह से हर वर्ग के लोग इसका लाभ आसानी से ले सकते हे। लेकिन यह सस्ता होता हे बाकि सब फलो के मुकाबले तो इसे आप बिलकुल हलके में ना लेना। यह एक सस्ता केला (banana) सब मेहँगे मेहँगे फलो पे भारी पड़े वैसा हे।
केला सिर्फ बिकता सस्ते में हे लेकिन पोषकतत्व और स्वास्थ वर्धक फायदों में यह सबको पीछे छोड़े वैसा हे। केले में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद हे। जो की हमारे स्वास्थ के लिए बहोत फायदेमंद हे।
आपने अक्सर देखा होगा की जो स्पोर्ट्स मेन होते हे वह खेल के बिच में ब्रेक मिलने पर एक दो केलो का सेवन कर लेते हे। और सिर्फ स्पोर्ट्स मेन ही नहीं जो लोग जिम वगेरा करते हे यानि व्यायाम करते हे वह भी अपने डाइट में केलो को शामिल ज़रूर करते हे। आप टीवी में क्रिकेट या कोई अन्य खेल देख रहे हो उसमे भी क्रिकेटर या अन्य खिलाडी केले खाते हुए पाए जाते हे। वह इस लिए क्यों की केले से हमारे शरीर में इंस्टेंट एनर्जी मिलती हे।
हम कितने भी थक गए हो लेकिन केलो का सेवन करने से हमारे शरीर को बूस्ट मिलता हे। केलो में मौजूदा पोषकतत्व हमारी बॉडी को तुरंत शक्ति प्रदान करते हे जिससे हमारी थकान उतर जाती हे और हमारा शरीर फिरसे कार्य करने में सक्षम हो जाता हे।
केले में कुछ इस प्रकार के पोषकतत्व मौजूद हे जैसे की
फाइबर
कार्बोहाइड्रेट
शुगर
एनर्जी
ज़िंक
आयरन
पोटेसियम
मैग्नेशियम
फोस्फरस
विटामिन बी 6
विटामिन बी 12
विटामिन सी
विटामिन ए
विटामिन के
प्रोटीन
जैसे कई और पोषकतत्व ( Nutritions ) केलो में पाए जाते हे। जो हमारे अच्छे स्वास्थ के लिए बहोत फायदेमंद हे।
आईये हम केले से हमें होने वाले फायदों के विषय में विस्तार से जाने।
1. इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करे
केले हमें इंस्टेंट एनर्जी यानी शक्ति प्रदान करते हे। आपने देखा होगा की स्पोर्ट्स में खिलाडी और कुस्ती में जो बॉडीबिल्डर होते हे वह हर थोड़ी देर में केलो का सेवन करते हे। वह इस लिए क्यों की केले में कैलोरी बहोत अच्छी मात्रा में होती हे जिससे हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती हे। अगर आप भी कही बहार गुमने फिरने गए हो या अपने काम काज के कारन ज्यादा थके हुए महसूस कर रहे हो तो ऐसे में केला आप के लिए बहोत फायदेमंद हे। सिर्फ एक या दो केलो का सेवन करने से भी आप को तुरंत शक्ति यानि एनर्जी मिलती हे। और आपकी थकान दूर हो जाती हे। जिस वजह से आप फिरसे अपना कार्य करने के लिए सक्षम हो जाते हे।
2. हमारे शरीर की हड्डियों के लिए लाभदायी
अगर हमारे शरीर की हड्डिया कमज़ोर हो तो हमें हड्डियों से सम्बंधी बीमारिया भी हो सकती हे और हड्डिया कमज़ोर होने पर हमें हलकी फुल्की चोट लगने पर भी हड्डियों में फ्रैक्चर आ सकता हे। और यह सारी चीजे न हो उसके लिए यह बेहद ज़रूरी हे की हमारी हड्डिया मज़बूत हो। और हड्डिया मज़बूत होने के लिए कैल्शियम सबसे ज़रूरी पोषकतत्व हे। केलो में कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती हे। रोज़ाना अपने भोजन में केलो का सेवन करने से हमारी हड्डिया मज़बूत होती हे। सिर्फ हड्डिया ही नहीं बल्कि हमारे दांतो के लिए भी कैल्शियम बहोत लाभदायी हे।
3. IBS ( इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम ) में मददरूप
इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम एक प्रकार की हमारे पेट की जो आंते होती हे उसकी बीमारी हे। इसे बीमारी या कुछ खाद्य पदार्थो की एलर्जी भी कह सकते हे। इस बीमारी में हमें कुछ खाने पिने की चीजों से एलर्जी हो जाती हे जैसे की चाय, कॉफ़ी या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसी कई अन्य वस्तु हमारे पेट को डाइजेस्ट नहीं होती और हमें पेट में दर्द पैदा करती हे। मगर IBS में केले हमें बहोत मददरूप हे। केलो का सेवन करने से उसमे मौजूदा फाइबर के कारन हमारी डाइजेशन की प्रक्रिया बेहतर होती हे और हमें स्टूल पास करने में भी कोई परेशानी नहीं होती। हमारा मल आसानी से हमारे शरीर के बहार निकल जाता हे। अगर आप भी IBS से पीड़ित हो तो घरेलु नुस्के के तोर पर केलो का सेवन लाभदायी माना जाता हे।
4. वजन बढ़ाने में उपयोगी
कुछ लोग अपने दुबलेपन से परेशान होते हे। वह कितना भी भोजन क्यों न करे लेकिन उनका वजन उनकी उम्र के मुकाबले कम ही रहता हे। जिस वजह से उनका शरीर भी दिखने में बहोत पतला नज़र आता हे। ऐसे लोगो को अपनी डाइट में केलो को ज़रूर शामिल करना चाहिए। केला एक मावे वाला खाद्य पदार्थ हे जो हमारी बॉडी में मास्स गेन करने में बहोत उपयोगी हे। आप केलो को अकेला भी खा सकते हे या फिर उसे दूध में मिलाकर उसमे थोड़ी घी और शक़्कर यानि शुगर मिला कर खाने से हमें जल्द फायदा मिलता हे। रोज़ाना कम से कम दो या उससे अधिक केलो का सेवन करने से हमारा शरीर भी अच्छा और भरावदार होता हे और हमें दुबले पतले शरीर से छुटकारा मिलता हे जिस वजह से हमारे वजन में भी अच्छी बढ़त होती हे। अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहो तो रोज़ाना केले और दूध के मिश्रण का सेवन करने से आपको ज़रूर लाभ होगा।
5. हमारी स्किन के लिए फायदेमन्द
केला हमारी स्किन यानी त्वचा के लिए भी बहोत फायदेमंद हे। केले में मौजूदा पोषकतत्व जैसे की विटामिन ए ,विटामिन सी हमारी स्किन को स्वस्थ रखते हे। ज्यादा धुप में बहार निकलने पर और जयादा धूल और मिटटी की वजह से हमारी स्किन पर इसका बुरा असर होता हे। जिस वजह से हमारी स्किन रूखी बेजान नज़र आती हे। और स्किन पैन दाग धब्बे भी नज़र आते हे। मगर केलो का सेवन हमारी त्वचा के लिए लाभदायी होता हे। केलो को अच्छी तरह मेश कर उसका नेचरल फेस पेक भी आप बना सकते हे। अपने चेहरे पर मैश किये हुए केले को जो लगाने से हमारे चेहरे की त्वचा में चमक आती हे। और हमारा चेहरा भी साफ़ और सुन्दर दिखने लगता हे।
6. टाइप 2 डायबिटीज में सहायरूप
जिन्हे भी टाइप 2 डायबिटज हो उन्हें केले घरेलु उपचार के तोर पर मददरूप साबित होते हे। केलो में शामिल पोषकतत्व विटामिन्स और मिनरल्स टाइप 2 डायबिटज़ से लडने में सक्षम होते हे। आपको भी अगर यह बीमारी हो तो आपको डॉक्टर के पास तो जाना ही चाहिए और डॉक्टर की बताई दवाइया लेनी भी चाहिए लेकिन साथ साथ घर के इलाज के तोर पर केलो का सेवन करने से आपको इस बीमारी से जल्द आराम मिलता हे।
7. हमारे डाइजेशन को इम्प्रूव करे
हमारे डाइजेशन यानी पाचन की प्रक्रिया ही हमारे शरीर में सबसे अहेम होती हे। यदि हमारा डाइजेशन हमारा पाचनतंत्र ही ठीक न हो तो हमें कई तरह की बीमरारियो का सामना करना पड सकता हे। खाना ठीक से न पचने पर हमारे पेट में पित्त भी हो सकता हे जिस वजह से हमें पेट में दर्द और वोमिटिंग भी हो सकती हे। हम चाहे कितना भी अच्छा खाना खाये लेकिन डाइजेशन कमज़ोर होने पर हमें पेट में ब्लोटिंग ,गैस जैसी समस्याए हो सकती हे। इस लिए ये बेहद ज़रूरी हे की हम अपना डाइजेशन अच्छा और बेहतर करे और इसमें केले हमें ज़रूर मददरूप हे। केलो का सेवन करने से हमारा पाचनतंत्र ठीक रहता हे और हमारा खाया हुआ भोजन भी अच्छे से डाइजेस्ट होता हे।
8. शरीर की मांश पेशियों के लिए फायदेमंद
केलो में मौजूदा प्रोटीन और मैग्नेशियम हमारे शरीर की मांश पेशियों के लिए बहोत लाभदायी होते हे। प्रोटीन हमारे शरीर के मसल्स को बिल्ड करता हे और मेग्नेशियम भी हमारी मांश पेशियों के लिए फायदेमन्द हे। अगर आपको मसल्स से जुडी कोई बीमारी या तकलीफ हे या फिर आप अपने शरीर को मसल्स वाला यानि स्नायुबद्ध बनाना चाहते हे तो केलो का सेवन ज़रूर करे।
9. इम्युनिटी स्ट्रोंग करे
आपने देखा होगा की कुछ लोगो की इम्युनिटी वीक होने से यानि रोगप्रतिकारक शक्ति कमज़ोर होने से वह जल्द बीमार पड जाते हे। हर थोड़े दिनोमे उन्हें शर्दी ज़ुखाम या बुखार जैसी कई अन्य बीमारी उन्हें अपना शिकार बना लेती हे। हमारे शरीर को उतने पोषकतत्व नहीं मिल पाते जितने उसे चाहिए जिस वजह से हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति कमज़ोर रहती हे। लेकिन केले हमारे शरीर में रहने वाले पोषकतत्वों की कमी को दूर करता हे। केलो में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हे वह हमने ऊपर जाना। यह सरे विटामिन्स और मिनरल्स हमारे शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में सहयोगी हे। जिस वजह से हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति अच्छी होती हे और हम जल्दी बीमार नहीं होते।
10. संग्रहणी जैसे रोग में उपयोगी
कुछ लोग संग्रहणी जैसे रोग से परेशान होते हे संग्रहणी यानी डायहेरिआ। जिन्हे भी यह रोग हो वह कुछ भी खाने पीने पर चाहे वह घर का भी खाना क्यों न खाये उन्हें बार बार लैट्रिन जाना पड़ता हे यानी बार बार मोशन आता हे। इस बीमारी में भी केला खाने पर हमें ज़रूर फायदा होता हे। अपने डाइट में केलो को शामिल करने से इस रोग में जल्द आराम पाया जा सकता हे।
11. हमारे ब्रेन के लिए फायदेमंद
केले जिस प्रकार हमारे शरीर के लिए लाभदायी हे उतना ही हमारे ब्रेन के लिए भी लाभदायी हे। केले हमारे ब्रेन को स्वस्थ रखता हे। केले में मौजूदा पोटेसियम, मैग्नेशियम जैसे पोषकतत्व हमारे ब्रेन यानी दिमाग को चुस्तीला और फुरतिला रखते हे जिससे हमारे ब्रेन सही तरीके से कार्यरत रहता हे। और ब्रेन हेल्धी होने के वजह से हमारी याद दास्त भी बेहतर होती हे। साथ साथ केलो में मौजूदा विटामिन बी 6 भी हमारी याद शक्ति को बेहतर करने में उपयोगी हे।
12. पेट के घाव को ठीक करे
ज्यादा तीखा और गरम मसाले वाला खाना खाने से या ज्यादा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करने से हमारे पेट की आंतो में घाव हो सकता हे जिसे अलसर भी कहते हे। यह होने पर हमें बार बार पेट में दर्द और जलन का अनुभव होता हे। यह घाव छोटा भी हो सकता हे और बड़ा भी हो सकता हे। घाव बड़ा हे या छोटा यह तो डॉक्टर के चेकप से ही पता चले लेकिन केलो का सेवन करने से हमें इस अलसर से जल्द आराम मिलता हे।
13. टेन्शन फ्री रहने में मददरूप
आज कल की लाइफ स्टाइल ही ऐसी हो गई हे की ज्यादा काम काज की चिंता या बिज़नेस की टेन्शन के वजह से हर आदमी टेंशन में रहने लगा हे। जो लोग स्टूंडेंट्स होते हे उन्हें अपनी पढाई की चिंता। ज्यादा टेंशन के वजह से हमें कई तरह की बीमारिया हो सकती हे। हम डिप्रेशन के भी शिकार हो सकते हे। कुछ लोग टेंशन को दूर करने अपनी चिंता से मुक्त होने के लिए शराब या अन्य व्यसन का सहारा लेते हे जो बिलकुल गलत हे। इससे अच्छा आप भगवान की बनायीं नेचरल चीजों को उपयोग में ले। आप केला खाये केले में मौजूद विटामिन बी और मिनरल्स हमें टेन्शन फ्री रहने में उपयोगी हे।
तनाव या टेन्शन न होने के कारन हम बिलकुल फिट एंड फाइन यानि Healthy रहते हे। इस लिए हमें चिंता बिलकुल नहीं करनी चाहिए क्यों की चिता मुर्दो को जलाती हे और चिंता ज़िंदा लोगो को।
14. हमारी आँखों के लिए फायदेमंद
हमारी ऑंखें यानी कुदरत के दिए हुए दो अनमोल रत्न। इन दो अनमोल रत्नो का यानी आँखों का हमें अच्छे से देखभाल करना चाहिए। एक बार आप सोच के तो देखिये की अगर ऑंखें ही ना हो तो हमारा जीवन केसे नर्क सामान हो जाये। ऑंखें अच्छी और स्वस्थ हे तभी हम इस संसार को देख पा रहे हे। इस लिए हमें हमारी आँखों का अच्छी तरह से ध्यान रखना चाहिए। हमारी आँखों को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन ए की आवश्यकता होती हे जो केले में आसानी से उपलब्ध हे। नियमित रूप से केलो का सेवन करने से हमारी आँखों को फायदा होता हे और वह स्वस्थ रहती हे। घरेलू नुस्खे
1 खाना खजाना
