EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति फेज-फाइव का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने महिलाओं को किया जागरूक
Link
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 0 0
    23 Sep 2025 16:11 PM



यूपी संत कबीरनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण का शुभारंभ सोमवार को जिले भर में किया गया। इस अवसर पर बखिरा थाना परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना स्वयं मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ शारदीय नवरात्र के अवसर पर किया गया है। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को समाज के हर स्तर तक पहुंचाना है।"

उन्होंने महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके महत्व को विस्तार से समझाया। जैसे:

  • वीमेन पावर लाइन: 1090

  • महिला हेल्प लाइन: 181

  • आपातकालीन सेवा: 112

  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076

  • चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

  • स्वास्थ्य सेवा: 102, एंबुलेंस सेवा: 108

एसपी ने कहा कि सभी थानों की एंटी रोमियो स्क्वाड और मिशन शक्ति टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, बाज़ार जैसे सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखें और बालिकाओं को सतत जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला संबंधी कानून, और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

उपस्थित प्रमुख अधिकारी:

  • क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह

  • क्षेत्राधिकारी सर्वदन सिंह

  • थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह

  • चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार सिंह

  • अन्य अधिकारी: राम नवल त्रिपाठी, राजेश कुमार गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, धर्मेंद्र उर्फ काका, बैजनाथ गुप्ता, फूलमती जायसवाल इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं व पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने इस प्रयास की सराहना की। देखे संत कबीरनगर से राजकुमार वर्मा की रिपोर्ट 151109870

 

20250923160833534210132.mp4

20250923160844845456706.mp4

20250923160953791787815.mp4



Subscriber

188033

No. of Visitors

FastMail