EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अफगानिस्तान से एक 13 साल का किशोर विमान के व्हील वेल में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया।
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 1
    23 Sep 2025 08:19 AM



हैरान करने वाले एक मामले में अफगानिस्तान से एक 13 साल का किशोर विमान के व्हील वेल (विमान के पहिये का स्थान) में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया।

 

किशोर को आव्रजन विभाग ने अपनी हिरासत में रखा है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किशोर ईरान जाना चाहता था। गलती से दिल्ली आ रहे विमान के व्हील वेल में पहुंच गया। इमिग्रेशन विभाग किशोर को वापस काबुल भेजने की प्रक्रिया कर रही है।

 

एयरपोर्ट के अधिकारी के मुताबिक घटना रविवार की है। रविवार सुबह करीब 10:20 बजे काबुल से अफगानिस्तानी विमानन कंपनी केएएम एयर की उड़ान संख्या आरक्यू 4401 आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। यात्रियों के उतरने के बाद विमान टैक्सीवे पर खड़ा था।

 

वहां मौजूद कर्मचारियों ने विमान के पास एक किशोर को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। कर्मचारियों ने किशोर से पूछताछ की। उसने बताया कि वह अफगानिस्तान का रहने वाला है। कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी।

 

जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे और किशोर को हिरासत में ले लिया। किशोर से पूछताछ करने के बाद उसे इमिग्रेशन विभाग के हवाले कर दिया गया।

 

पूछताछ में पता चला कि अफगानिस्तान का रहने वाला किशोर ईरान जाना चाहता था।

 

वह गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया। उसने बताया कि काबुल एयरपोर्ट पर वह यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे अंदर घुस गया और फिर विमान के व्हील वेल में छिप गया। यात्रा के दौरान पहिए के अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद हो गया और वह उसी में चिपका रहा।

 

अधिकारियों ने बताया कि किशोर ऐसी हालत में 94 मिनट तक उसमें रहा, जो काफी हैरान करने वाला है। 10 हजार फीट से ऊपर ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो जाती है, ऐसे में किशोर की मौत भी हो सकती थी।

 

फिलहाल किशोर इमिग्रेशन विभाग के हिरासत में है और अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि किशोर को वापस अफगानिस्तान भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।



Subscriber

188033

No. of Visitors

FastMail