प्रयागराज हंडिया। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर हड़िया स्थित साक्षी हॉस्पिटल में भव्य पूजा-अर्चना के साथ-साथ एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और भगवान विश्वकर्मा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था। इस अवसर पर हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. आर. के. विश्वकर्मा ने फास्ट न्यूज़ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा से विशेष बातचीत में बताया कि "भगवान विश्वकर्मा की आराधना से कार्य में सफलता, व्यापार में उन्नति और जीवन में समृद्धि प्राप्त होती है। इसी भावना के साथ साक्षी हॉस्पिटल में आज ओपीडी सेवाएं, एक्स-रे और आवश्यक दवाएं पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। निशुल्क शिविर का लाभ उठाकर बड़ी संख्या में मरीजों ने उपचार प्राप्त किया और क्षेत्रीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। पूजा कार्यक्रम और चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन में प्रमुख रूप से विनोद कुमार विश्वकर्मा, रोहित पाल, रणविजय विश्वकर्मा, रिंकू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस तरह के आयोजन से न केवल सामाजिक समरसता को बल मिलता है, बल्कि आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने का संकल्प भी साकार होता है। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोर्ट


20250918142615556680208.mp4
20250918142721634447133.mp4
20250918144258478584802.mp4