मध्य प्रदेश भिंड: कांग्रेस ने जिले में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।
भिंड शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्षों की नई नियुक्ति के बाद कांग्रेस जल्द ही मंडल एवं बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब हर स्तर पर जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगी। भदौरिया ने कहा कि
"जिले की मूलभूत समस्याएं और खाद की भारी किल्लत को लेकर कांग्रेस 19 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगी।"
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि:
-
भिंड नगर पालिका में ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान प्रक्रियाओं में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।
-
नल-जल योजना और सीवर परियोजना में भी घोटाले के आरोप लगाए।
-
किसानों को खाद, बीज, पानी और बिजली के लिए जूझना पड़ रहा है।
-
खाद की कालाबाजारी चरम पर है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं।
-
भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। आम जनता और किसान त्रस्त हैं। कांग्रेस अब सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। देखे मध्य प्रदेश से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
विजुअल।
वाइट : धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष।
20250916174601058686630.mp4
