EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मकान के मलबे में दबने से युवती की मौत, युवक इलाज के लिए रेफर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    06 Sep 2025 00:26 AM



 मृतका-सोनम शर्मा

कच्चे मकान की दीवार का ढ़हा मलबा

फास्ट न्यूज इंडिया, प्रतापगढ़। बारिश की शीलन के चलते कच्चा मकान अचानक ढह जाने से बाइस वर्षीया युवती की दर्दनाक मौत हो गयी। वही हादसे में परिवार के चार सदस्य भी घायल हो गये। इनमें से एक युवक को गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालगंज कोतवाली के बभनपुर गांव में बीती गुरूवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव के संदीप कुमार शर्मा के कच्चे मकान की दीवार ढह गयी। हादसे में संदीप की पुत्री सोनम शर्मा 22 पत्नी प्रमोद कुमार की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गयी। वहीं संदीप का पुत्र अठारह वर्षीय सचिन को गंभीर चोटें आ गयी। हादसे में संदीप शर्मा व अन्नू 50, अनीता 15 को भी चोट आयी है। मृतका सोनम की शादी रायबरेली जिले के सलोन तहसील के जबरसिंह कोरमऊ गांव में एक वर्ष पहले हुई थी। सोनम रक्षाबंक्षन पर मायके आयी थी। मृतका अपने पीछे दो माह की मासूम बच्ची को भी छोड़ गयी है। वहीं मृतका सोनम का भाई सचिन भी मलबे में दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर लालगंज एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने राजस्व टीम को मौके पर भेजवाया। नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार मिश्र व राजस्व निरीक्षक रामचंद्र त्रिपाठी क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर पुलिस ने हादसे में मृतका सोनम के शव को कब्जे में लेकर गुरूवार की देर रात को पीएम के लिए भेजवाया। हादसे में घर में बंधी दो बकरियों की भी दबकर मौत हो गयी। घटना को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने पीड़ित परिवार को शासकीय सहायता एवं घायल युवक के बेहतर उपचार को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता भी की है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना