EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उन्नाव में निकला 1500वा जुलूसे मोहम्मदी
Link
  • 151150461 - RIHAN KHAN 200 12367
    05 Sep 2025 18:09 PM



उन्नाव। जश्ने ईद मिलादुन नबी पर उन्नाव में निकाला गया जुलूस, नबी की विलादत के 1500 वा साल पूरे होने का भी मनाया गया जश्न 

यूपी उन्नाव, जहां जश्ने ईद मिलादुन नबी के अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। यह जुलूस उन्नाव की शहर जामा मस्जिद से निकल कर छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, धवन रोड, दादा मियां चौराहा आदि रास्ते से होता हुआ अपनी मंजिल जामा मस्जिद में जाकर संपन्न हुआ। इस साल हज़रत मोहम्मद मुसतफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत के 1500वा साल पूरे होने की भी खुशी मनाई गई, जिसको लेकर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों में काफ़ी उत्साह और जोश देखा गया। जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और अपने प्रिय नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत की खुशी में नारे लगाए। 

 

बता दे कि जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने फल, पानी, बिस्किट, कोलड्रिंक आदि की सबील लगा कर लंगर बांटा। बता दे कि जुलूस में धार्मिक झांकियां और देश के तिरंगे झंडे लगे वाहनों को शामिल किया गया। नात ख्वानी पढ़ते हुए लोग आगे बढ़ रहे, और एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे थे। इस मौके पर मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की गई। शहर क़ाज़ी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने बताया कि ईद मिलादुन नबी पर विभिन्न शहरों में जुलूस निकाले जाते हैं और मुसलमान अपने आख़िरी नबी हज़रत मोहम्मद मुसतफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत की खुशी में जश्न मनाते हैं। इन जुलूसों में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए है। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुलूस शांति और अमन के साथ निकाले जिससे और लोगों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ़ न पहुंचे। शहर क़ाज़ी ने शांति पूर्वक तरीके से जुलूस संपन्न कराने के लिए प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है। देखे रिहन खान की रिपोट  151150461

 

बाइट - मौलाना ग़ुलाम फरीद पेश इमाम जन्नतुल मस्जिद 

 

बाइट - अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव

2025090517561517177174.mp4

20250905175635687152143.mp4

20250905175651968664213.mp4

2025090517565793716205.mp4

20250905180115415268333.mp4



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना