यूपी आज़मगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत ग्राम करुई में बुधवार की सुबह 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
● गायब हुई थी बीती शाम-
जानकारी के मुताबिक, मृतका रौशनी यादव (24 वर्ष) पुत्री अशोक यादव, ग्राम करुई की रहने वाली थी। मंगलवार की शाम से ही सोनी घर से गायब थी। परिजनों ने देर रात तक उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। निराश होकर परिवारजन सोने चले गए।
● सुबह पेड़ पर लटकता मिला शव-
बुधवार की सुबह करीब 9 बजे रौशनी की चचेरी बहन घर के पीछे पशुओं के लिए चारा काटने गई। तभी उसने देखा कि जामुन के पेड़ की डाली पर रस्सी के सहारे रौशनी का शव लटक रहा है। यह दृश्य देखते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिवारजन मौके पर पहुंचे और बेटी का शव देखकर रोने-बिलखने लगे।
● पुलिस ने शव उतारकर भेजा पोस्टमार्टम-
सूचना मिलते ही दीदारगंज थानाध्यक्ष राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद सिपाहियों की मदद से रस्सी मंगाई गई और एक ग्रामीण को पेड़ पर चढ़ाकर शाखा काटकर शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
● पारिवारिक पृष्ठभूमि-
मृतका चार बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। पिता अशोक यादव रोज़ी-रोटी के लिए पंजाब में रहते हैं। रोशनी यादव की शादी करीब दो वर्ष पूर्व खैरुद्दीनपुर में हुई थी।
● कारण अज्ञात-
घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखे पालथी से मूलचंद यादव की रिपोर्ट 151122838
20250904112259353361626.mp4
