प्रतापगढ़। खानापट्टी स्थित मदरसा दारूल उलूम बाबुननवी में बुधवार को चार रोज़ा उन्नीसवां उर्से अतीकी की शुरुआत हुई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने स्वयं तथा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की ओर से चादरपोशी की।
जलसे को संबोधित करते हुए विधायक मोना ने कहा –
“मुल्क में अमन-ओ-शांति तथा तरक्की के लिए भाईचारे के पैगाम को ताक़तवर बनाना बेहद ज़रूरी है। रामपुरखास की सरज़मीं पर भाईचारा और तरक्की का माहौल हमेशा खुशनुमा रहेगा।”
इस मौके पर हजरत मौलाना रहमानी मियां ने अतीक साहब के सामाजिक व शैक्षिक योगदान का ज़िक्र किया। जलसे का संचालन बेलाल रहमानी ने किया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे –
प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज, केडी मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अब्दुल लतीफ खान, जर्रार अहमद, हाफिज शोएब खान, मो. अली, मतलूब खान, मोकीम खान, अहमदरजा खान, कासिम, जाहिद, मो. रेहान, मकबूल खान, रईस खान आदि।
गणेश उत्सव में भी हुईं शामिल
वहीं मंगलवार की देर शाम विधायक आराधना मिश्रा मोना ने लालगंज, खालसा तिराहा, बाबा घुइसरनाथ धाम, सांगीपुर, उदयपुर, ननौती समेत कई जगहों पर सजाए गए भगवान गणेश पंडालों में दर्शन-पूजन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा –
“भगवान श्रीगणेश मंगल प्रदाता हैं, उनसे लोककल्याण व जन-जन की खुशहाली की प्रार्थना करती हूं।”
दौरे में साथ रहे –
सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, रोहित सिंह, पप्पू तिवारी, भुवनेश्वर शुक्ल, राकेश चतुर्वेदी, राजू मिश्रा, प्रभात ओझा, त्रिभु तिवारी, मुरलीधर तिवारी, अतुल शुक्ला आदि।
देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 151019049

20250903211346052264621.mp4
20250903211358043801588.mp4
20250903211402554217474.mp4
20250903211412507847733.mp4

