EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीएचसी को मिले तीन चिकित्सक, मरीजों को मिलेगी राहत
  • 151186854 - SUNIL KUMAR DUBEY 0 1
    03 Sep 2025 20:36 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर में बलरामपुर। तुलसीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लंबे समय से चल रही चिकित्सकों की कमी अब दूर होने जा रही है। अमर उजाला द्वारा 20 अगस्त को प्रकाशित खबर के प्रभाव के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और दो नए चिकित्सकों की तैनाती के साथ एक महिला चिकित्सक की वापसी कर दी गई है।46 बेड, चिकित्सक सिर्फ दो शीर्षक से छपी खबर में तुलसीपुर सीएचसी में मरीजों की भीड़ और डॉक्टरों की कमी को प्रमुखता से उठाया गया था। खबर के बाद सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी ने संज्ञान लेते हुए एमबीबीएस चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश मौर्य और डॉ. अमित वर्मा की तैनाती की। साथ ही डॉ. सौम्या नायक, जो पहले तुलसीपुर में कार्यरत थीं, उन्हें उतरौला सीएचसी से पुनः तुलसीपुर भेजा गया है। अब तुलसीपुर सीएचसी में अधीक्षक सहित कुल चार चिकित्सक तैनात हो गए हैं, जिससे ओपीडी में मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। तुलसीपुर सीएचसी फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में कार्य कर रहा है। यहां रोजाना 300 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नई तैनातियों के बाद इलाज की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

अंबेडकर नगर बूरो चीफ सुनील दुबे



Subscriber

188667

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना