EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लोक अदालत में सुलह से निपटेंगे मुकदमे, तैयार हो रही सूची
  • 151186854 - SUNIL KUMAR DUBEY 0 1
    03 Sep 2025 20:25 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर के बलरामपुर। जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 16 सितंबर को किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। न्यायालयों में उन मुकदमों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें आपसी सुलह-समझौते के जरिए निपटाया जा सकता है। जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने लोक अदालत की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य वैवाहिक विवाद, सड़क दुर्घटना, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, ऋण वसूली, वाणिज्यिक विवाद जैसे मामलों को आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से हल कराना है। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि इस पहल से न केवल न्यायालयों का बोझ कम होगा, बल्कि आम लोगों का समय और धन भी बचेगा। साथ ही, आपसी रिश्तों में सुधार भी आएगा। उन्होंने बताया कि इस बार लोक अदालत में अधिकतम मामलों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्राधिकरण सचिव ने सुमित कुमार प्रेमी, प्रदीप कुमार, कर्मवीर सिंह, दीप नरायन तिवारी, धर्मवीर सिंह, अनूप कुमार पांडेय, राहुल आनंद, मोनिका मिश्रा, प्रभात कुमार दुबे व योगेश कुमार चौधरी आदि को मुकदमों की सूची तैयार कराने का सुझाव दिया गया है।

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ सुनील दुबे



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना