EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ट्रैक्टर-कटर के सौदे में किसान से धोखाधड़ी,रुपये न लौटाने पर पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार, मुकदमा दर्ज
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 200 4000
    03 Sep 2025 19:34 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के ग्राम मंगदपुर निवासी किसान सतीश चन्द्र उपाध्याय ने कुछ लोगों पर ट्रैक्टर-कटर के सौदे में धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सुन्नगढी पुलिस द्वारा मामले में मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दे कि किसान सतीश चन्द्र उपाध्याय का कहना है कि वर्ष 2021 में ग्राम घवरा निवासी वेदप्रकाश शर्मा और उसके साथी आलोक ने शादी में रुपये की आवश्यकता बताकर एक सेकंड हैंड ट्रैक्टर (महिन्द्रा नं0 यूपी 87 एम 0337) और कटर बेचने का प्रस्ताव दिया। सौदे की रकम 4.70 लाख तय हुई l जिसमें 4.50 लाख रुपये नगद किसान ने अदा कर दिए और 20 हजार रुपये बाद में देने की बात हुई। इसके लिए स्टाम्प पेपर पर लिखापढ़ी भी की गई थी। आरोप है कि दोनों ने जो ट्रैक्टर और कटर किसान को दिया, वह किसी अन्य व्यक्ति का किराए पर लिया गया था। असल मालिक ने पुलिस की मदद से वाहन व कटर वापस ले लिया, जबकि रुपये वेदप्रकाश और आलोक अपने पास रख लिए। जब किसान ने अपने पैसे मांगने की कोशिश की तो आरोपी वेदप्रकाश, उसके पिता सुरेश चन्द्र और भाई अमित ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। जिसके बाद पीड़ित किसान ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा था कि उसके 4.50 लाख रुपये वापस दिलाए जाएं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जिसके बाद थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
 



Subscriber

188471

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे