फास्ट न्यूज इंडिया मध्यप्रदेश बड़नगर। पूरे भारत देश में सक्रियता के साथ तेली बंधुओ की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने वाला संगठन अखिल भारतीय तेली महासभा का लगातार विस्तार कर दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश तेली समाज के गौरव तेली श्री राधेश्याम अस्तोलिया जी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सक्रिय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करके दिखाया है। इसी के अंतर्गत यशोदा बेन मोदी राष्ट्रीय महिला संरक्षक, तेली रविकरण साहू राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, बाबुलाल जी राठौड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामलक्ष्मण जी साहू राष्ट्रीय महासचिव, तेली गिरधारी जी राठौड म.प्र.प्रभारी, तेली श्री हिरालाल बलसोरा संरक्षक म.प्र. तेली महासभा, तेली समरथ साहू एड्व्होकेट प्रदेश महासचिव की सहमति से सामाजिक सेवाओं, कर्मठता, जागरूकता एवं संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए तेली अजय कुमार पत्रकार पिता तेली बाबुलाल जी राठौड़ पटवारी बड़नगर को अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी अध्यक्ष जिला उज्जैन के पद पर मनोनीत किया गया। तेली अजय कुमार राठौड़ के उक्त मनोनयन पर समस्त राठौड़ समाजजन, ईष्टमित्रो व स्नेहीजन ने बधाईया प्रेषित कर शुभकामनाए व्यक्त की है। राठौड़ को अपने जिले एवं तहसीलों की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश भी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदान किये गये है। जानकारी क्षत्रिय राठौड़ समाज ट्रस्ट मण्डल उपाध्यक्ष ललित राठौड़ ने दी। राकेश सेन 151159343
