EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गदरपुरा में डामर सड़क घोटाले पर ग्रामीणों का हल्लाबोल
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    03 Sep 2025 18:09 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुरा। ग्राम गदरपुरा में करीब 91 लाख 98 हजार रुपये की लागत से विधायक निधि से स्वीकृत 4 किलोमीटर लंबी डामर सड़क का निर्माण कार्य अब विवादों के घेरे में आ गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने घेराव कर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए और ठेकेदार व जेई की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। वह भी बरसात के बीच सड़क डाली जा रही है, जो ग्रामीणों के मुताबिक सीधी लापरवाही और सरकारी धन की बंदरबांट है। ग्रामीण संतराम ने बताया कि इससे पहले जंगल किनारे डाम से लेकर कुलवंतनगर तक बनी सड़क कुछ ही दिनों में टूट-फूट गई थी। विरोध के बाद भी ठेकेदार ने खानापूरी करते हुए केवल पेचिंग करवा दी थी। अब उसी लापरवाही को नई सड़क पर दोहराया जा रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश के बीच डॉ. इंद्रजीत ने साफ कहा - जब तक सड़क की जांच नहीं होगी और दोषियों पर कार्रवाई तय नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे को फोन पर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों की सड़क का सपना कुछ सालों में ही गड्ढों में तब्दील हो जाएगा, अगर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और घटिया सड़क निर्माण बंद करो व ठेकेदार-जेई की मिलीभगत नहीं चलेगी जैसे नारे भी गूंजे। शाहनूर अली 151045804



Subscriber

188667

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना