फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बिजनौर। बिजनौर सदर तहसील में नायब तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने अपने सरकारी आवास में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के समय उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन और कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें गंभीर हालत में बाहर निकाला। उपचार के दौरान नायब तहसीलदार की मौत हो गई।बिजनौर सदर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात राजकुमार चौधरी ने बुधवार की सुबह करीब 10.30 पर तहसील परिसर में बने सरकारी आवास में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। उन्होंने घटना के समय खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया था। गोली की आवाज सुनकर स्वजन और आवास के बाहर खड़े कर्मचारी अंदर पहुुंचे।किसी प्रकार कमरे का दरवाजा तोड़कर उन्हें गंभीर हालत में बाहर निकला गया और अधिकारियों की इसकी सूचना दी और गंभीर हालत में नायब तहसीलदार को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। पहले नायब तहसीलदार को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेरठ ले जाने की सलाह दी। बाद में कर्मचारी घायल को लेकर नगर स्थित बीना प्रकाश हास्पिटल पहुुंचे। यहां उनका उपचार शुरू किया गया।उपचार के दौरान घायल नायब तहसीलदार राजकुमार चौधरी की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।अस्पताल पहुंचे एसपी अभिषेक झा ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही नायब तहसीलदार प्रयागराज से घर लौटे थे और अपने कमरे में चले गए थे। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। घटना स्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया।नायब तहसीलदार राजकुमार चौधरी बागपत के छपरौली क्षेत्र के गांव नगला कोड़ी निवासी थे। घटना के समय निवास पर उनके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। अभी कोई सुसाइड नोट या कुछ अन्य कारण पुलिस के सामने नहीं आया है। रिपोर्ट सर्वेन्द्र कुमार 151045604
