फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी शाहजहांपुर। थाना निगोही के गनपतपुर गांव निवासी 32 वर्षीय युवक सलीम पुत्र बादशाह का शव सोमवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर खेत के पास पड़ा मिला। मृतक रविवार शाम से लापता था। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके से सलीम की जेब से 200 रुपये और गाड़ी की चाबी मिली है। वहीं घर बालों ने बताया कि कल रात मोबाइल पर घंटी जा रही थी पर फोन रिसीव नहीं हुआ। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। रिपोर्ट वीरेश कुमार 151166236
