EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता- भूपेंद्र चौधरी
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 200 4000
    02 Sep 2025 18:26 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य मंगलवार को भाजपा जिला कार्यलय पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। आगामी कार्यक्रमों क़े बारे में जानकारी दी।बैठक की शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी क़े चित्र पर माल्यार्पण कर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष दुविजय सिंह शाक्य का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव, एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक के चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर बूथ स्तर तक जाकर भाजपा की उपलब्धियों को बताएं। आगामी कार्यक्रम 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर तक संपंन होंगे। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, ने बैठक को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से भी वार्ता की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी के वोट चोर कुर्सी छोड के बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को जब पराजय की संभावना दिखती है, तो वह इस तरह का प्रचार करते हैं। संवैधानिक संस्थाओं, इलेक्शन कमिशन सहित पूरी व्यवस्था पर दोषारोपण करते हैं। राहुल गांधी एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं, उन्हें लोकतंत्र के प्रति इस तरह की बातें करके जनादेश का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, एटा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र सिंह राना, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, संजीव चौहान, महेंद्र सिंह बघेल, सुरेश माहेश्वरी, डा. बीडी राणा, रेनू गौड, चेयरमेन मीना माहेश्वरी, राजेंद्र बोहरे, अनुरोध प्रताप सिंह चौहान, केपी सिंह ,शरद गुप्ता, आकाशदीप वर्मा रानू, प्रदीप वर्मा, ब्रजेश वर्मा, सीमा शाक्य, डा. मिथलेश राणा, विजय लक्ष्मी, शिव प्रताप सोलंकी, दिनकर राव चतुर्वेदी, कुलदीप प्रतिहार, डीएस लोधी, रणजीत सिंह, मनोज चौहान, रवींद्र लोधी, चित्तर सिंह सोलंकी, डा. शैलेंद्र यदुवंशी, राजू माहेश्वरी, दिनेश भास्कर, राजू चौहान, प्रशांत राजपूत, हिमांशु उपाध्याय, मोहर सिंह, आलोक कुलश्रेष्ठ, अजय शर्मा, ध्रुव माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे I रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222

 



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना