EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दीदारगंज चौक पर बिजली विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते टली....
  • 151046105 - PRAVIN KUMAR YADAV 0 0
    01 Sep 2025 22:32 PM



यूपी के आजमगढ़ के    दीदारगंज चौक पर आज सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे पुष्पनगर पावर हाउस से 11000 वोल्टेज का तार से क्षेत्र के गांवों की जो मुख्य सप्लाई होती है। जो काफी जर्जर हो चुका है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की इतनी बड़ी लापरवाही से आज बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।


सोमवार की रात 9:00 बजे अचानक बिजली का जर्जर तार दीदारगंज बाजार में अचानक बिजली सप्लाई के दौरान गिर जाता है। वहां पर मौजूद लोग भाग कर किसी तरह से जान बचाए। 11000 वोल्टेज का तार जमीन पर गिरकर जमीन पर गिरकर धूं-धूं कर करके जलने लगा , राहगिरों और दुकानदारों का आना-जाना लगा हुआ था। बाजार में मौजूद लोगों की सूझ-बूझ से एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई नहीं तो न जाने कितने लोगों की आज जान चली गई होती। बिजली का तार गिरने से गुड्डू सिंह खेतापट्टी दो पहिया वाहन का कुछ भाग जल गया।

इसे बिजली विभाग की लापरवाही ना कहा जाए तो क्या कहा जाय। इसके पहले भी कई बार दीदारगंज बाजार का तार टूट कर गिर चुका है। बिजली विभाग के कर्मचारी आंख पर पट्टी लगाकर बैठे हुए हैं।
किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। दीदारगंज बाजार के आक्रोशित लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगी। क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है।


रिपोर्ट - थाना रिपोर्टिंग चैनल दीदारगंज प्रवीण यादव
151046105



Subscriber

188471

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे