EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दीदारगंज चौक पर बिजली विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते टली .....
  • 151046105 - PRAVIN KUMAR YADAV 1 1
    01 Sep 2025 22:22 PM



यूपी के आजमगढ़    के दीदारगंज चौक पर आज सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे पुष्पनगर पावर हाउस से 11000 वोल्टेज का तार से क्षेत्र के गांवों की जो मुख्य सप्लाई होती है। जो काफी जर्जर हो चुका है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की इतनी बड़ी लापरवाही से आज बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।


सोमवार की रात 9:00 बजे अचानक बिजली का जर्जर तार दीदारगंज बाजार में अचानक बिजली सप्लाई के दौरान गिर जाता है। वहां पर मौजूद लोग भाग कर किसी तरह से जान बचाए। 11000 वोल्टेज का तार जमीन पर गिरकर जमीन पर गिरकर धूं-धूं कर करके जलने लगा , राहगिरों और दुकानदारों का आना-जाना लगा हुआ था। बाजार में मौजूद लोगों की सूझ-बूझ से एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई नहीं तो न जाने कितने लोगों की आज जान चली गई होती। बिजली का तार गिरने से गुड्डू सिंह खेतापट्टी दो पहिया वाहन का कुछ भाग जल गया।

इसे बिजली विभाग की लापरवाही ना कहा जाए तो क्या कहा जाय। इसके पहले भी कई बार दीदारगंज बाजार का तार टूट कर गिर चुका है। बिजली विभाग के कर्मचारी आंख पर पट्टी लगाकर बैठे हुए हैं।
किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। दीदारगंज बाजार के आक्रोशित लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगी। क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है।


रिपोर्ट - थाना रिपोर्टिंग चैनल दीदारगंज प्रवीण यादव
151046105



Subscriber

188668

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना