EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    01 Sep 2025 20:44 PM



जोन-1 (वार्ड-शिवपुर/ सिकरौल) के अंतर्गत छेदी पटेल मौजा-होलापुर, संत अतुलानन्द स्कूल के पास, वार्ड-शिवपुर, जिला-वाराणसी में प्राधिकरण से बिना अनुमति के किये जा रहे लगभग 800.00 वर्गमीटर में अवैध रूप से प्लाटिंग किये जाने पर उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत दिनांक-25.06.2025 को नोटिस की कार्यवाही करते हुये दिनांक-25.07.2025 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया। उक्त पारित ध्वस्तीकरण आदेश के क्रम में दिनांक 25/08/2025 को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम तथा पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयीl

मौके पर जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा ,अवर अभियंता रोहित कुमार प्रवर्तन टीम उपस्थित रही l उपाध्यक्ष द्वारा आम जन मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक