BALLIA 10 साल के बालक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंका, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन बेहोश हुई मां VARANASI स्विस इंजीनियरों की देखरेख में खड़े हो रहे टावर VARANASI बहन की शादी में हर्ष फायरिंग के लिए खरीदी पिस्टल, दोस्त को ही मारी गोली; वाराणसी में हुआ था भीषण विवाद CHANDAULI युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव, अधिकारियों के समझाने पर माने लोग VARANASI काशी तमिल संगम 4.0: गंगा आरती कर अभिभूत हुए तमिल मेहमान, केदार घाट पर स्वच्छता में बंटाया हाथ CHANDAULI बालू लदा डंपर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान SONBHARDA बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर पति बोला- लाश घर में पड़ी है; छह साल पहले भी की थी कोशिश MAU बालू, नमक और पोटाश से बन रही नकली डीएपी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 100 बोरी के साथ चार गिरफ्तार VARANASI आईआईटी बीएचयू: प्लेसमेंट के पहले ही दिन 1.67 करोड़ रुपये का पैकेज, 55 कंपनियों ने दिए 209 ऑफर
EPaper Join LogIn
BALLIA - 10 साल के बालक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंका, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन बेहोश हुई मां     VARANASI - स्विस इंजीनियरों की देखरेख में खड़े हो रहे टावर     VARANASI - बहन की शादी में हर्ष फायरिंग के लिए खरीदी पिस्टल, दोस्त को ही मारी गोली; वाराणसी में हुआ था भीषण विवाद     CHANDAULI - युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव, अधिकारियों के समझाने पर माने लोग     VARANASI - काशी तमिल संगम 4.0: गंगा आरती कर अभिभूत हुए तमिल मेहमान, केदार घाट पर स्वच्छता में बंटाया हाथ     CHANDAULI - बालू लदा डंपर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान     SONBHARDA - बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर पति बोला- लाश घर में पड़ी है; छह साल पहले भी की थी कोशिश     MAU - बालू, नमक और पोटाश से बन रही नकली डीएपी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 100 बोरी के साथ चार गिरफ्तार     VARANASI - आईआईटी बीएचयू: प्लेसमेंट के पहले ही दिन 1.67 करोड़ रुपये का पैकेज, 55 कंपनियों ने दिए 209 ऑफर    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वकील के साथ थाने में मारपीट और जातिसूचक शब्दों में दुर्व्यवहार का आरोप
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 300 4000
    01 Sep 2025 18:48 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गाजियाबाद। थाना विजय नगर में एक वकील विपिन कुमार के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों में दुर्व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विपिन कुमार अधिवक्ता ने थाना विजय नगर के एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है,

क्या है पूरा मामला 

विपिन कुमार एडवोकेट के अनुसार 24 अगस्त 2025 को उन्हें सूचना मिली कि उनके परिचित अरुण और उनकी पत्नी सीमा को एक घरेलू विवाद के चलते विजय नगर थाने में बंद कर रखा है। इसके बाद, विपिन कुमार सुबह करीब 11:15 बजे थाने पहुंचे। आरोप है कि जब वे एसएसआई से बात करने के बाद एसएचओ के दफ्तर में बिना अनुमति के घुस गए, तो एसएचओ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया बावजूद इसके विपिन कुमार ने पुलिसकर्मियों से अरुण और सीमा को छोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन एसएचओ ने गाली-गलौज जारी रखी और उनसे उनका नाम व जाति पूछी। जाति व नाम बताने के बाद, एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

मारपीट और झूठे आरोप का दावा

विपिन कुमार के विरोध करने पर एक पुलिसकर्मी ने उन्हें धमकी दी कि अगर वे थाने से नहीं गए तो उन्हें भी बंद कर दिया जाएगा। जब विपिन कुमार वापस जाने लगे, तो एसएचओ ने अरविंद की पत्नी निशा को उन पर हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद जैसे ही निशा ने विपिन पर हमला किया और विपिन कुमार ने अपना बचाव करने का प्रयास किया तो, एसएचओ और अन्य 6 दारोगाओं और 7-8 सिपाहियों ने मिलकर वकील को जबरन मुंशी के कमरे में घसीटा और उनके साथ लात-घूसों और फट्टों से मारपीट की। वकील का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की और उनके गुप्तांगों पर वार किए। इस दौरान, एसएचओ ने कहा, "इस साले को जान से मारकर बॉडी गाड़ी में रखो और कहीं बाहर फेंक आओ।"
शोर शराबा सुनकर कुछ अन्य वकील और राहगीर थाने के पास जमा हो गए, उसके बाद विपिन कुमार का पर्स व मोबाइल, स्कूटी, व स्कूटी की चाबी, और 41,000 रुपये छीनकर उन पर शांति भंग करने का झूठा आरोप लगाते हुए उन्हें हवालात में बंद कर दिया गया। एसीपी नंदग्राम के कार्यालय से जमानत के बाद विपिन कुमार के साथ हुई घटना की सूचना डायल 112 नम्बर पर देकर, जिला एमएमजी अस्पताल से मेडिकल करवाया, घायल अधिवक्ता के समर्थन में अधिवक्ता गण धरने पर बैठ गए हैं।

पुलिस का पक्ष और एफआईआर

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक विपिन चाहर को सूचना मिली थी कि कॉलोनी में झगड़ा हो रहा है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि विपिन कुमार, अरुण कुमार, सीमा और निशा के बीच झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने शांति व्यवस्था भंग की, जिसके बाद उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले में निशा की शिकायत पर, पुलिस ने अरविंद, अरुण, सीमा और विपिन कुमार के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (संख्या 413/2025) दर्ज की है।

उक्त प्रकरण के संबंध में वकील विपिन कुमार ने मांग की है कि* मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उनके और अन्य संबंधित व्यक्तियों के मोबाइल सीडीआर और थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की भी मांग की है। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222

Subscriber

188414

No. of Visitors

FastMail