EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घायल व्यापारी अंकुर गुप्ता से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 200 4000
    23 Aug 2025 18:52 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । कस्वा गंजडुंड़वारा मे दो दिन पूर्व मोहल्ला धनपाल निवासी व्यापारी अंकुर गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता के साथ गणेशपुर फाटक पर अराजक तत्वों द्वारा की गई मारपीट की घटना को लेकर व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश है। इस हमले में अंकुर गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे और वर्तमान में उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में उनके शरीर पर 19 जगह चोटें आने की पुष्टि हुई है। वहीं सिर और कान में भी गंभीर चोट दर्ज की गई है। अंकुर गुप्ता की पत्नी दीप्ती गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में हुए परीक्षण में डॉक्टरों ने उनके सिर और कान में गंभीर चोटों को लेकर चिंता जताई है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा पीड़ित व्यापारी के घर पहुंचे। और पीड़ित परिवार, व्यापारियों से पूरी जानकारी ली और स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

व्यापार मंडल क़े पदाधिकारियों ने कहा कि यह घटना पूरे व्यापारी वर्ग की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। व्यापारियों ने एकजुट होकर घटना की निंदा करते हुए न्याय की मांग की है।
इस दौरान भाजपा नेता केपी सिंह, आकाशदीप वर्मा, शरद गुप्ता, प्रदीप वर्मा, हिमांशु उपाध्याय, भारत गुप्ता, रामप्रताप सिंह, पुष्कर पुंधीर, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222

 



Subscriber

187796

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश