EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वाराणसी में साइबर ठगों के काल सेंटर पर पुलिस का छापा, महि‍ला सह‍ित 29 लोग हिरासत में
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    22 Aug 2025 23:06 PM



वाराणसी। साइबर ठगी करने वाले गिरोह की ओर से संचालित काल सेंटर पर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की। पांच स्थानों पर हुई छापेमारी में पुलिस को साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। इस मामले में देर रात तक जांच जारी रही। पुल‍िस ने इसमें शाम‍िल 29 लोगों को हिरासत में लिया गया है। गुरुवार की सुबह पुल‍िस ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की ब्रीफ‍िंंग जारी की।    

 

एक महिला समेत 29 गिरफ्तार

साइबर ठगी करने वाले गिरोह की ओर से संचालित काल सेंटर पर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की। दो स्थानों पर हुई छापेमारी में पुलिस को साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। इस मामले में देर रात तक जांच जारी रही। काल सेंटर संचालक सहित 28 युवकों को गिरफ्तार किया है। ठगों के गिरोह के साथ एक महिला भी गिरफ्तार की गई है। काल सेंटर के जरिए दक्षिण व पश्चिम भारत के लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। ठगी के 27 मामले नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं। इनकी जांच के दौरान पुलिस को वाराणसी से संचालित हो रहे गिरोह की जानकारी मिली और कार्रवाई की गई। आनलाइन निवेश के बहाने लोगों के साथ ठगी की जाती थी।

 

एसीपी क्राइम विदुष सक्सेना, एसीपी चेतगंज डा. ईशान सोनी के साथ पुलिस टीम ने चेतगंज थाना के मलदहिया, सिगरा, समेत पांच स्थानों पर एक साथ पहुंची। मलदहिया में किराए के मकान में चल रहे काल सेंटर की जांच की। यहां से चार युवकों पकड़ा वहां लगे कंप्यूटर की जानकारी हासिल की। पुलिस को पता चला कि काल सेंटर का इस्तेमाल दूसरों के साथ ठगी के लिए किया जा रहा था। कंप्यूटर से बड़ी संख्या में मोबाइल नंबर व बैंक खातों की जानकारी मिली है।

 

 

पुलिस का मानना है कि साइबर ठग इन काल सेंटर के जरिए लोगों को फोन काल करके रुपये देने के लिए दबाव बनाने थे। ठगी के हासिल रुपयों को आनलाइन बैंक खातों में भेजते थे। इनका संबंध देश के अलग-अलग राज्य के साथ ही दूसरे देशों में बैठे साइबर ठगों से है। धर्म की शिक्षा की नगरी वाराणसी साइबर ठगी का गढ़ बनती जा रही है। तीन महीने पहले सीबीआइ की दिल्ली टीम ने यहां छापा मारकर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों के गिरोह के प्रमुख केंद्र का राजफाश किया। गिरोह के तीन प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसके पहले भी यहां से कई सक्रिय साइबर ठग पकड़े गए हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी से जुड़े मामले में सीबीआइ टीम ने बीते 29 मई को वाराणसी में छापा मारा। महमूरगंज में संचालित हो रहे काल सेंटर से तीन युवकों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। यहां से 70 लैपटाप जब्त किया और उतने ही मोबाइल को बरामद किया। यह काल सेंटर जापान में होने वाले साइबर ठगी को अंजाम देने वाले गिरोह का एक ठिकाना था। वाराणसी साइबर ठगी का गढ़ बन रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां उन्हें सब कुछ आसानी से मिल जाता है।

 

गिरोह के लिए जरूरी पढ़े-लिखे युवक मिल जाते हैं। गिरोह के सदस्य आसपास के गांवों, जिलों में जाकर लोगों को तरह-तरह से बरगलाकर फर्जी सिम कार्ड और बैंक खाता हासिल कर लेते हैं। यहां देश-दुनिया से आने वाले लोगों को बीच उन्हें छुपने के लिए ठिकाना आसानी से मिल जाता है। देश के हर हिस्से से यहां तक आने-जाने का इंतजाम मिल जाता है। बिहार में बड़ी संख्या में साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय है। हर स्थान के गिरोह की ठगी का तरीका अलग-अलग है। बिहार से वाराणसी नजदीक होने की वजह से भी यहां ठगों से सक्रिय होने की वजह है।

 

 


Subscriber

187789

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश