EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सारनाथ में बाइक सवार बदमाशों ने कालोनाइजर को मारी गोली, अस्‍पताल में मौत
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    22 Aug 2025 23:06 PM



वाराणसी। सारनाथ के सिंहपुर स्‍थ‍ित अरिहंत नगर कालोनी में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार सुबह करीब नौ बजे कालोनाइजर को कान पर सटा कर गोली मार दी गई। इस वारदात में कालोनाइजर की अध‍िक खून बहने से मौत हो गयी। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी प्रसार‍ित हो रही है ज‍िसमें मृतक की बाइक के करीब आकर कनपटी पर गोली मारने के बाद आरोप‍ित भागते द‍िख रहे हैं। 

 

पर‍िजनों के अनुसार जमीन देखने के लिए किसी ने उनको फोन किया था। इसके बाद महेंद्र गौतम जमीन दिखाने के लिए अरिहंत नगर कालोनी सिंघपुर सारनाथ में आए थ। घटना स्थल पर पीछे से आए बदमाशों ने दो गोली करीब से मार दी। पुल‍िस के अनुसार बदमाशों ने 32 बोर की प‍िस्‍टल का प्रयोग क‍ि‍या है। इस दौरान मौके से एक कारतूस भी बरामद किया गया है। दोनों गोली एक ही बार में चल गई थी। 

 

वारदात के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बाइक से जाते समय स्‍पीड ब्रेकर पर कालोनाइजर की गत‍ि धीमी होते ही दूसरी बाइक साथ में आकर धीमी हो जाती है। बाइक के धीमा होते ही दूसरी बाइक पर सवार एक युवक हाथ में प‍िस्‍टल लेकर गोली चला देता है। गोली लगते ही महेंद्र बाइक सह‍ित मौके पर गि‍र पड़ते हैं। इस बीच युवक दूसरी बार भी फायर करता नजर आता है। वहीं इस दौरान पास ही जा रही एक मह‍िला भी वारदात को देखकर घबराई हुई नजर आती है। वारदात के बाद डीसीपी अपराध सरवरण टी भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। 

 

 

वाराणसी में प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में हमलावरों को पकड़ने के लिए पुल‍िस ने पांच टीमें बनाई हैं। वहीं वारदात के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तो परिवार के लोगों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज क‍िया गया है। वहीं पूछताछ में परिवार के लोगों ने दो लोगों पर आशंका जताई है। 

 

 

वहीं वारदात की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है। सारनाथ के सिंहपुर गांव के अरिहंतनगर कालोनी में सुबह नौ बजे के लगभग नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर रहे कालोनाइजर महेंद्र गौतम (54) के कनपटी पर प‍िस्टल सटा के तीन राउंड गोली मार दी गई। एक गोली महेंद्र के कनपटी पर लगी जिसे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए उसके बाद बदमाशों ने दो राउंड गोली और चलाए जिसे दूसरी गोली उनके गर्दन पर लगी, तीसरी गोली बाईक पर लगी है।

 

 

पर‍िजनों के अनुसार रोजाना की तरह गुरुवार को भी सुबह वह अपने मकान बुद्धा सिटी से कार्य क्षेत्र अरिहंत नगर बाइक से आए उनके पीछे ही नकाबपोश बाइक सवार सुनील यादव के मकान के सामने ब्रेकर पर बाइक धीमे होते ही गोली मार दिए। बाइक सवार कालोनी का रास्ता पकड़ कर रिंगरोड के रास्‍ते कर भाग गए। कालोनी के सुनील यादव घायल को मलदहि‍या स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां मृत घोष‍ित कर द‍िया गया।

 

 


Subscriber

187789

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश