EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कांग्रेसियों ने CM धामी का पुतला फूंका, मुकदमों के खिलाफ प्रदर्शन कर इस्तीफे की उठाई मांग
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 1 1
    18 Aug 2025 19:39 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड। कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजारीलाल पेट्रोल पंप के सामने मुख्य सड़क पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने घटना को शर्मनाक करार देते हुए भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई से साफ है कि वह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी कभी भी सरकार के इस तरह के हथकंडों से नहीं डरेगी और अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एकजुटता दिखाई और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे और सरकार को घेरने का काम करेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष, चंदन सिंह नयाल विजय भुड्डी, सुभाष बेहड़, त्रिनाथ विश्वास, श्याम सिंह, भीम ठुकराल, प्रेम सिंह, सोमल सिंह, शाकिर अली, मन्नू चौधरी, सलीम बाबा आदि लोग शामिल रहे। शाहनूर अली 151045804



Subscriber

187750

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश