EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टिकट काउंटर पर यात्रियों से की जा रही अवैध वसूली
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 201 4001
    18 Aug 2025 19:19 PM



जनरल टिकट पर लिया जा रहा पांच से दस रुपया अधिक

यात्री की शिकायत पर रेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर अनारक्षित टिकटों पर कर्मियों द्वारा जमकर अवैध वसूली की जा रही है। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर रेल मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच का आदेश दिया है। इससे स्टेशन पर हड़कंप मचा हुआ है। सत्यम तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने रेल मंत्री को इस आशय का ट्वीट किया है। जिसमें उसने मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के जनरल काउंटर पर यात्रियों से टिकट पर पांच से दस रुपया की अतिरिक्त वसूली का आरोप लगाया है। जनरल टिकट पर यह अवैध वसूली का कोई नया मामला नहीं है। रात के समय और भोर की ट्रेनों में डेली वसूली का खेल हो रहा है। यात्री शिकायत करते हैं। अफसोस कुछ होता नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां के कमर्शियल के जिम्मेदार भी इसमें लिप्त हैं। उन्हें भी वसूली की कमाई का हिस्सा चाहिए होता है। जिससे यात्रियों की आवाज को दबा दिया जाता है। बाबुओं को वसूली का मौका मिल जाता है। इस बारे में सीनियर डीसीएम लखनऊ मंडल कुलदीप तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

187750

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश