EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सिकंदरपुर नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Link
  • 151000003 - VAISHNAVI DWIVEDI 200 4000
    17 Aug 2025 13:11 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया बलिया। शुक्रवार को पूरे देश में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के कार्यालय परिसर में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संजय यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी द्वारा ध्वज फहराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन को गौरवपूर्ण बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि देश की आजादी वीर सपूतों की अमूल्य कुर्बानियों का परिणाम है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं से राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान नगर के लिए एक सुंदर और आधुनिक पार्क निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्क के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही कार्य शुरू कर नगरवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर को स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रिपोर्ट - अंगद कुमार 151004169



Subscriber

187788

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश