फास्ट न्यूज़ इंडिया, मध्यप्रदेश – बड़नगर:
बड़नगर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार व उनकी टीम द्वारा की गई।
घटना का विवरण:
दिनांक 08 अगस्त 2025 को शाम लगभग 4–5 बजे उज्जैन रोड से राजा की टापरी की ओर आते हुए जीवन सिंह (19), निलेश माली (32) और शाह नवाज उर्फ सादेन (20) गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर तीनों ने राजा से झगड़ा किया। सादेन और निलेश ने राजा को पकड़ लिया और जीवन सिंह ने लकड़ी की बल्ली से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी।
मामले की जांच के दौरान थाना बड़नगर पर मर्ग क्र. 58/2025 धारा 194 बीएनएसएस दर्ज किया गया। जांच में घटना की पुष्टि के बाद आपराधिक प्रकरण क्र. 546/2025 धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपी विवरण:
-
जीवन सिंह, पिता निर्भयसिंह, उम्र 19, निवासी शक्कर मील, बड़नगर (ड्राइवर)
-
निलेश, पिता स्व. लालचंद, उम्र 32, निवासी चर्च मार्ग, हिरापुरा, जयपुर (ड्राइवर)
-
शाह नवाज उर्फ सादेन, पिता स्व. शाहिद खान, उम्र 20, निवासी गुलाबपुरा, बड़नगर (पेंटर)
तीनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक हेमंत कटारे, प्र.आर. राहुल सिंह राठौर, प्र.आर. हेमराज खरे, आरक्षक महेश मौर्य, नितेश रायकवार, नारायण सरा और सायबर सेल के गोवर्धन डाबी की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्टर: राकेश सेन (151159343)
