EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हंडिया ब्लॉक से निकाली गई भव्य तिरंगा मात्रा
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 200 4000
    14 Aug 2025 19:45 PM



यूपी प्रयागराज। थाना हडिया क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक हंडिया में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह (मुन्ना) एवं भूमि विकास बैंक हंडिया के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह (लल्ले) के कुशल नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा ब्लॉक परिसर "हिंदुस्तान जिंदाबाद" तथा "भारत माता की जय" के जयघोष से गूंज उठा। और डीजे पर राष्ट्रगीत की धुन पर लोग हाथों में तिरंगा लिए नाचते और झंडा लहराते आगे बढ़ रहे थे। यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर लाक्षागृह रोड, थाना हडिया होकर पुनः ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई। और कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार, एडीओ पंचायत सुदामा राव गावडे, सहायक विकास अधिकारी सर्वेश मिश्रा, साधन सहकारी समिति अहिरी के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, समूह की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे और अंत में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह (मुन्ना) ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सम्मानित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 151045438

20250814193622593751207.mp4

20250814194014300357555.mp4

20250814194350678102371.mp4



Subscriber

187793

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश