EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तिरंगे के रंग में रंगी हरदोई की शाम
  • 151125593 - SHIVANSHU SINGH 200 4000
    11 Aug 2025 19:55 PM



हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा सीएसएन कॉलेज से शुरू होकर बेहटा चांद तक पहुंची और फिर वापस सीएसएन कॉलेज में आकर समाप्त हुई।

करीब शाम 5:30 बजे शुरू हुई इस यात्रा में हरदोई ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगे झंडों, देशभक्ति के नारों और जोश से भरी यह यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ देश के गौरव और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।मंडल अध्यक्ष हरदोई ग्रामीण अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई, जिसमें मुख्य अतिथि आदरणीय यशस्वी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन जी तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक आकाश सिंह की गरिमा में उपस्थिति रही । इस मौके पर जिला प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, मण्डल प्रवासी हरदोई ग्रामीण अजीत उपाध्याय ,हरदोई ग्रामीण के नि. वर्तमान मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह, कार्यक्रम संयोजक धनंजय सिंह मंडल महामंत्री, कार्यक्रम के सह संयोजक कीर्ति राज सिंह मंडल उपाध्यक्ष, दिनेश प्रजापति जी मंडल उपाध्यक्ष, मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि ओम त्रिवेदी, मंडल के सभी पदाधिकारी गण शक्ति केंद्र के सभी संयोजक गण आप सभी कि उपस्थित में यह कार्यक्रम सफल रहा। रिपोट - शिवांशु सिंह 151125593
भारत माता की जय



Subscriber

187795

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश