EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कासगंज-अतरौली मार्ग पर सड़क दुर्घटना, 108 एंबुलेंस ने बचाई घायल की जान
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 200 20000
    11 Aug 2025 17:26 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l ढोलना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कासगंज-अतरौली मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान 108 एंबुलेंस की त्वरित सेवा से बच गई। यह हादसा नगला गुलरिया गांव के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान घिनौफ़ास्ट ना गांव निवासी संजय पुत्र रामखिलाड़ी के रूप में हुई है। संजय गँगीरी चौराहे से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय को गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक रामवीर सिंह और इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (EMT) रामनरेश तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल संजय को एंबुलेंस में सुरक्षित रखा और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।फिलहाल, संजय का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह सेवा आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222

 



Subscriber

187793

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश