EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डा कुसुम वर्मा के आर्थिक सहयोग से थाना दोहरीघाट मऊ द्वारा प्राप्त अज्ञात हिन्दू पुरुष शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 0 0
    11 Aug 2025 16:57 PM



यूपी मऊ l देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वान्ह में एक सर विहीन अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।

   बतया गया कि थाना दोहरीघाट मऊ पुलिस द्वारा पी.एम. न. 358/2025 के तहत देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के 

साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दया राम यादव नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वान्ह में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। 

       अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च आशीष नर्सिंग होम सहादत पुरा मऊ की ख्यातिलब्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. कुसुम वर्मा द्वारा सहर्ष वहन किया गया। बताते चलें कि डा. कुसुम वर्मा इस वर्ष पांच लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का बीड़ा उठायी थीं जिसमें से आज तृतीय शव का अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ है l गत वर्षों में भी डा साहिबा द्वारा 13 लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का खर्चा सहर्ष वहन किया जा चुका है जिसके लिए देवाश्रम परिवार उनका सदैव ऋणी रहेगा।

   उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एन सिंह दया राम यादव रामनाथ राम मालक यादव राजेश सिंह मुन्ना बरैठा श्रीनाथ गुड्डू मद्धेशिया मुन्ना संजय बेचू सहित मुनीब सम्मिलित रहे।

      

         उक्त शव का   अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।

20250811165533549561216.mp4



Subscriber

187788

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश