EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डा कुसुम वर्मा के आर्थिक सहयोग से अज्ञात हिन्दू पुरुष शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
Link
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 444 3443
    28 Jul 2025 14:46 PM



यूपी मऊ l देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई। बतया गया कि थाना मधुबन मऊ पुलिस द्वारा पीएम न 334/2025 के तहत देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दया राम यादव नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वान्ह में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।

अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च आशीष नर्सिंग होम एवं मल्टीस्पेशलीटी सेंटर साहदतपुरा मऊ की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा कुसुम वर्मा द्वारा सहर्ष वहन किया गया। उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में डा. आशुतोष राय पी एन सिंह दया राम यादव रामनाथ राम नारद मालक यादव अमरेश श्रीनाथ गुड्डू मद्धेशिया इब्राहिम सहित फूलचंद सम्मिलित रहे। उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।

20250728144500093275587.mp4



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना