भिंड में दस्तक अभियान एवं स्टॉप डायरिया का शुभारंभ
भाजपा जिला अध्यक्ष कलेक्टर सीएमएचओ सिविल सर्जन रहे मौजूद।
5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई दवा
दस्तक अभियान का उद्देश्य कुपोषण दूर कर शिशु मृत्यु दर में कमी लाना।
भिंड जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र से दस्तक अभियान एवं स्टॉप डायरिया का शुभारंभ हुआ, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, जिला सीएमएचओ जे एस यादव, सिविल सर्जन आर एन राजोरिया ने डायरिया एवं कुपोषण को रोकने के लिए 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कुपोषण एवं डायरिया से शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए दस्तक अभियान एवं स्टॉप डायरिया कैंपेन की शुरुआत की गई है जो 22 जुलाई से 16 सितंबर तक चलाया जाएगा, लोगों को जागरूक बनाने के लिए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। देखे भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट 151186615
विजुअल।
वाइट : संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर।

20250722164043154618730.mp4
20250722164135869488220.mp4
20250722164203291405381.mp4
20250722164240037513307.mp4