EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

18 जुलाई 2025 का राशिफल ; आपके जीवन में लेकर आ रहा है नई ऊर्जा और ताजगी
  • 151000003 - VAISHNAVI DWIVEDI 0 0
    17 Jul 2025 17:22 PM



18 जुलाई को चंद्रमा मेष राशि में, चंद्रमा से द्वादश में शनि और दूसरे भाव में शुक्र रहेंगे। इससे उभयचरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस योग में धन की देवी मां लक्ष्मी कर्क, सिंह, तुला, धनु सहित 5 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगी। समाज में इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धन लाभ के भी बेहद अच्छे योग बनेंगे। इन राशियों को आमदनी बढ़ाने के भी कई सुनहरे रास्ते मिल सकते हैं और सफलता भी प्राप्त करेंगे। आपको व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ के साथ-साथ कहीं से अचानक बड़ी मात्रा में धन भी प्राप्त हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक कल का करियर राशिफल।

मेष राशि 

स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको नई नौकरी के मिलने से मन काफी खुश रहेगा। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आप संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देकर ही इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। आपका दिन अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष को लेकर मन में कोई समस्या या चिंता बनी हुई थी तो अब उनका समाधान हो सकता है। इससे मानसिक तनाव भी कम होगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको शाम के समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें और सावधान रहें। हालांकि आपको प्रियजनों और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि 

स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई निवेश को सोच समझकर करना होगा। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको फिजूलखर्ची से दूर रहना होगा। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से भविष्य में पैसों की तंगी हो सकती है। साथ ही, कार्यक्षेत्र और आस पड़ोस में चल रहे वाद-विवादों से भी दूरी बनाकर रखें। व्यापार के मामले में शुभ निवेश होने से आपकी कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। शाम के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी प्रियजन या रिश्तेदार को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मिथुन राशि 

स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को थोड़ा समय से निपटाने की आवश्यकता है। आप किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। बिजनेस में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपको किसी भी मामले में बड़े लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। प्रियजनों के साथ अंतर्विरोध की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका काम आपके अनुसार होने में बाधाएं उत्पन्न हो सकते हैं। समय आपके अनुकूल नहीं रहेगा। ऐसे में आज कोई भी जरूरी फैसला लेने से बचें। लेकिन आपकी राशि का बृहस्पति शाम के समय आपके मन को शांति दे सकता है। आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ भी हो सकता है, जिससे मनोबल बढ़ेगा।

कर्क राशि 

स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके विरोधी कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। माताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको राजनीति में थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपका दिन अच्छा रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर शत्रुओं का मनोबल कम होगा। आपकी मुलाकात कुछ अच्छे और गुणी लोगों से हो सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में सहकर्मियों के चलते अच्छा वातावरण बना रहेगा। शाम से लेकर देर रात तक अचानक घर में मेहमान दस्तक दे सकते हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है।

सिंह राशि 

स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी को परिजन से मेल-मिलाप कराने ले जा सकते हैं। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी में ढील बिलकुल नहीं देनी है। मित्रों का आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपका कोई काम लटक सकता हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। मेष राशि का चंद्रमा और दशम भाव में मिथुन राशि का गुरु व्यापार के मामले में आपके शुभ निवेश और कीर्ति में बढ़ोतरी करने वाला रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन लाभ के भी अच्छे योग बनेंगे। कार्यस्थल शत्रुओं पर जीत हासिल होगी और प्रबल से प्रबल विरोधियों से भी आप शाम तक आगे निकल जाएंगे। आपके लिए यह दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

कन्या राशि 

स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपको दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन भी हो सकता है।आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। परिवार के मामले में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। लेकिन आपको व्यवसाय में लाभ मिलने के भी अच्छे योग बन रहे हैं और पत्नी का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। हालांकि, रक्त या पित्त से जुड़े रोगों से शारीरिक कष्ट होने की संभावना बनी रहेगी।

तुला राशि 

स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन अत्यधिक काम रहने के कारण आपको थकान आदि बनी रहेगी। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों में ढील बिल्कुल नहीं देनी है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा के होने से आपको अचानक कहीं से बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप प्रियजनों से कोई सहायता चाहते थे तो उनका आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। शाम के समय तक आपको किसी मंगल कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। लेकिन खानपान पर आज खास ध्यान दें, अन्यथा शरीर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि

स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी जीवनसाथी से खूब पटेगी और आप उनको शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपने बिजनेस पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने पार्टनरशिप की हुई थी, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। व्यापार के मामले में आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन लाभ से ज्यादा खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसके चलते आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की अधिक जरूरत होगी। परिवार के मामले में संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

धनु राशि 

स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से कुछ खटपट हो सकती है। आप राजनीति में मान-सम्मान मिलने से काफी खुश रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागरुक हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी फाइनल होगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं ज्यादा है। कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात कुछ अच्छे और गुणी लोगों से हो सकती है। इनके सहयोग से अधिकारी आपके पक्ष में आने लगेंगे। कुछ बढ़िया और नए रास्तों से आपको आमदनी मिलेगी। लेकिन खर्च भी उससे ज्यादा बढ़ने की संभावना है। रात के समय आप किसी तीर्थ स्थान पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।

मकर राशि 

स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से अच्छी सफलता मिलेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज का दिन सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको संतान के करियर को लेकर थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। नौकरी में आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। व्यापार के मामले में सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है और परिवार में भी भाई या प्रियजन के साथ किसी बात पर टकराव हो सकता है। इससे आप असहज महसूस करेंगे और मन थोड़ा उदास रहेगा। लेकिन आपको अपने मन को शांत रखना होगा और सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। लेकिन शाम के वक्त संपत्ति संबंधी कोई लाभ हो सकता है और पत्नी से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि 

स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में गलतफहमी के कारण समस्याएं खड़ी हो सकती है, जिन्हें आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी मन की इच्छा पूरी होगी। आपको कारोबार में पूरे दिन लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन व्यापार के कुछ भागीदारों की ओर से परेशानी होने की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें सोच-विचार करके फैसले लें। शाम के समय आप कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मीन राशि 

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। भाई -बहनों से रिश्तों में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी और सामाजिक क्षेत्रों में आज आप परचम लहराएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके बॉस भी आपकी दी गई सलाह से काफी खुश होंगे। आप गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी दे सकते हैं। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आपका वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम बनाए रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज जश्न का माहौल रहेगा, जिससे सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।आर्थिक लाभ होने की संभावना बनी हुई है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों के कार्य और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। इससे आपके आसपास के सहयोगियों को थोड़ी ईर्ष्या महसूस हो सकती है। लेकिन आपको कार्यस्थल पर तनाव से बचना होगा और धैर्य के साथ कोई भी काम करना बेहतर रहेगा। इससे शाम के समय तक स्थिति सामान्य होने लगेगी।

Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: नए ...



Subscriber

187637

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश