यूपी हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के हरदोई ग्रामीण मंडल कार्यालय पर रविवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह सभा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता जी एवं मंडल हरदोई ग्रामीण के शक्ति केंद्र संयोजक व जिला प्रतिनिधि अमित गुप्ता के पिता जी के निधन पर आयोजित की गई थी। शोकसभा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके बलिदान और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, युवा नेता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि राष्ट्रहित में जीवन समर्पित करने वाले महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
20250707084144908116285.mp4
20250707084227826254130.mp4
20250707084306935318882.mp4
20250707084353664373068.mp4
20250707084505815465108.mp4
20250707084538155434362.mp4
20250707090519130837254.mp4
