EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टेस्ट में 'शून्य' ने भी छुआ 10 हजार का आंकड़ा, इंग्लैंड ने 29 साल पुराने इस रिकॉर्ड की बराबरी की
  • 151000002 - RASHMI TRIPATHI 0 0
    05 Jul 2025 16:38 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया 

 

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट में एक अनोखा आंकड़ा पार हो गया। दरअसल, ब्रायडन कार्स के शून्य पर आउट होते ही उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। उनका आउट होना इसलिए खास रहा क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में 10,000वीं बार कोई बल्लेबाज शून्य पर आउट हुआ। कार्स इस अनचाहे रिकॉर्ड का हिस्सा बने। एजबेस्टन में भारत के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड की पारी 407 रन पर समाप्त हुई थी और टीम इंडिया को 180 रन की बढ़त मिली थी। इंग्लिश पारी के दौरान छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें बेन डकेट, ओली पोप, बेन स्टोक्स, कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर शामिल हैं।
इंग्लैंड ने इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की
इसी के साथ भारतीय टीम के नाम भी एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया, जो कि इंग्लैंड के लिए अनचाहा रिकॉर्ड है। विपक्षी टीम के छह बल्लेबाजों को खाता नहीं खोलने देना भारत की ओर से सबसे ज्यादा है। इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ टेस्ट की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट हुए बल्लेबाजों का अनचाहा रिकॉर्ड अपना नाम किया। इंग्लिश टीम ने इस मामले में 1996 में यानी 29 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि, विदेशी जमीन पर यह पहली बार है जब पारी में विपक्षी टीम के छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके हों। 1996 में अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट की पारी में दक्षिण अफ्रीका के छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके थे। भारत ने वह टेस्ट मैच 64 रन से अपने नाम किया था।
तीसरे दिन तक का खेल
मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। पहली पारी में 587 रन बनाने वाली भारतीय टीम की कुल बढ़त 244 रन की हो गयी है। तीसरे दिन खेल खत्म होते समय लोकेश राहुल 28 और करुण नायर सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत ने इस दौरान सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (28 रन) का विकेट जोश टंग की गेंद पर गंवाया। इससे पहले इससे पहले जेमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रुक (158) की बड़ी शतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी के बाद भी इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई।
भारत ने नई गेंद मिलने के बाद इंग्लैंड के आखिरी पांच विकेट 22 रन के अंदर चटका दिए। इंग्लैंड के छह बल्लेबाजी खाता खोले बगैर आउट हुए। दिन के तीसरे सत्र में इंग्लैंड की पारी को समेटने के बाद भारत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। राहुल ने कार्स के खिलाफ कवर क्षेत्र में शानदार चौका लगाया, जबकि जायसवाल ने वोक्स के खिलाफ पुल शॉट पर चार रन बटोरे। जायसवाल ने छठे ओवर में कार्स के खिलाफ लगातार तीन चौके के साथ भारत की बढ़त को 200 रन के पार पहुंचा दिया तो वहीं दूसरे छोर से राहुल ने वोक्स के ओवर में तीन चौके जड़ दिये। आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए जोश टंग ने जायसवाल को एल्बीडब्ल्यू आउट कर पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी को तोड़ा।

 



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना