EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दो अभियुक्त गिरफ्तार
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    05 Jul 2025 15:33 PM



यूपी प्रतापगढ़। प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में थाना सांगीपुर पुलिस ने रंगोली चौराहे के पास से शिवम गिरी व अवधेश गिरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शिवम ने बताया कि मृतक राज वर्मा का उसकी बहन से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर वह नाराज था। करीब 20 दिन पहले राज को उसकी पत्नी ने बहन के साथ देख लिया था, और राज द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने पर शिवम ने अपने मामा के लड़के अवधेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। दोनों ने 2 जुलाई की शाम राज को शराब पीने के बहाने बुलाया और सगरा सुंदरपुर बाजार से शराब व मंचूरियन लेकर दखिनहन का पुरवा स्थित बाग में ले जाकर झाड़ियों के पास उसकी हत्या कर दी। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी, दो मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की गई है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

बाइट, डॉ. अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़

20250705153244014624137.mp4

20250705153256264461700.mp4

20250705153306014142704.mp4



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना