कर्मचारियों की रिटायरमेंट पार्टी में बोले मेंस यूनियन के मंडल मंत्री
गेस्ट हाउस में हुआ मेंस यूनियन के अध्यक्ष का विदाई समारोह
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। रेलवे गेस्ट हाउस में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष मोहम्मद शफीक और संजय डोंगरा की रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन सोमवार देर शाम को हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए यूनियन के मंडल मंत्री आरके पांडे ने कहा कि रेल कर्मियों के हितों के लिए यूनियन ने सदैव संघर्ष किया। संगठन से बड़ा कोई नहीं है। शफीक ने यूनियन में रहते हुए अच्छा कार्य किया। यूनियन के लिए सदैव खड़े रहे। लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने यूनियन के नियमों के विपरीत जाकर काम कर रहे लोगों की खिंचाई भी की। बोले कि यह अच्छा संदेश नहीं है। इस मौके पर कर्मचारियों ने शफीक और संजय को उपहार भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा मंत्री अनिल शुक्ला ने की। संचालन उपाध्यक्ष मोहम्मद अनीस ने किया। इस मौके पर मनीष पांडे, वीके तिवारी,बबीता पांडे, संजय यादव, डीके शर्मा, मोहम्मद रईस, आरके पाल, विनय मिश्रा, त्रिभुवन मिश्रा, भरत यादव, केके शर्मा, संतोष कुमार, इमरान खान, के एम यादव, डीके पांडे, एसपी यादव, तुषार सिंह और देवेंद्र समेत कई कर्मचारी मौजूद थे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
