सेवाकाल से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा प्रतिसार निरीक्षक सोमदत्त शुक्ला के साथ, सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारीगण को अंगवस्त्र व प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारीगण ने अपने दीर्घ सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ कार्य किया है, जो पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं सुरक्षित भविष्य की कामना की। इस भावुक अवसर पर पुलिस परिवार के अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और सभी ने अपने सहयोगियों को अच्छे कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं एवं उनके साथ बिताए गए संस्मरण साझा किए। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
