मध्य प्रदेश भिंड । आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी रोहित गुप्ता के द्वारा जिला भिण्ड कार्यालय में कार्यकर्ता दर्शन एवं सहसंबाद की बैठक जिला अध्यक्ष अभिलाख सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संगठन विस्तार को लेकर सभी भिंड के आप पार्टी के सिपाहियों द्वारा नए जोश में आम आदमी पार्टी ( काम की राजनीति ) को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। बैठक में महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर निर्णय सर्व सहमति से लिए गए और संकल्पित होकर जहां सड़क पर गड्ढा वहीं भा.ज.पा. का झंडा होगा अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रोहित गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चम्बल संभाग प्रभारी, डॉ उमाशंकर मिश्रा प्रदेश संयुक्त सचिव, अमित शर्मा प्रदेश संयुक्त सचिव, अशोक सिंह जाटव एस सी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष, राजकुमार राजावत प्रदेश संयुक्त सचिव (किसान विंग), कुलदीप बाथम प्रदेश सयुक्त सचिव, राहुल गौर प्रदेश मीडिया प्रभारी ,मोहन पाल प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विंग), यशवन्त पटवारी प्रदेश सयुक्त सचिव, विनोद कुमार वर्मा प्रदेश सचिव (सर्विस विंग) रहे । उक्त बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए "आप" प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता ने कहा कि पूरे भिंड की सड़को पर जगह जगह गड्ढे है हर जगह जल भराव हो रहा है जिससे जनता परेशान हो रही है भिंड में सड़को की दुर्दशा की जिम्मेदार भाजपा है इसलिए हम अभियान चलाए कि जहां सड़क पर गड्ढा, वहीं भाजपा का झंडा इस आंदोलन का भिंड में शुभारंभ करते हुए कहा मध्य प्रदेश डबल इंजन सरकार जो सड़कों पर गड्ढा एवं भ्रष्टाचार करने का काम कर रही है आम आदमी पार्टी जब तक भिंड में सड़को की हालत दुरुस्त न हो जाए तक तक किसी भी कार्यकर्ता को चैन से नहीं बैठना है। इस मौके पर रामसिया दंडोतिया, विवेक शर्माज, कमलेश त्रिपाठी, धीरज गुप्ता, जिला सचिव राजेश शाक्य, गोविंद आर्य, सत्यवीर थापक, पूरन नागर,विक्रम सिंह शाक्य, रामपाल कुशवाहा,विनय दुबे, धर्म सिंह जाटव, श्याम किशोर शर्मा, रामकुमार राजपूत, दिनेश सिंह नरवरिया, मानसिंह कुशवाहा, कृष्ण कुमार कुशवाह,आदि लोग मौजूद रहे। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट 151168597
20250630150403978714257.mp4
20250630150410822233156.mp4
20250630150425012808276.mp4
20250630150453606107358.mp4
