उत्तराखंड उधम सिंह नगर दिनेशपुर,
भगवान जगन्नाथ
की रथ यात्रा श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए निकाली। रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा की प्रतिमाएं विराजमान थीं। रथ यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान रथ यात्रा का श्री हरिचांद-गुरुचांद धर्म मंदिर परिसर पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
शुक्रवार को भीषण गर्मी में प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली। सुंदरपुर निवासी बाबा सहदेव मंडल के सानिध्य में उनके आवास स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर से विगत चार वर्षो
से लगातार रथ यात्रा निकाली जाती है। रथ यात्रा में शामिल प्रतिमाएं व रथ का निर्माण बाचा सहदेव मंडल द्वारा तैयार कराया गया। रथ यात्रा सुंदरपुर निवासी हरिपद विश्वास
(मौसी) के आवास पहुंची। 7 दिन तक यहां रह कर अद्धालुओं द्वारा सुबह-शाम अनुष्ठान कार्यक्रम किया जाएगा। 8वें दिन वापस भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर यात्रा
लौटेगी। जहां पर अनुष्ठान के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, भाजपा नेता राजेश बजाज, पंकज सरदार, अमृत विश्वास
समाजसेवी नित्यानंद मंडल, सविता मंडल, प्रीति विश्वास, अनिमा, संध्या, सावित्री, प्रीति सरदार, प्रदीप गोलदार, बिड्डू, कौशल, कल्याण मौजूद रहे।
